Skip to content

Punjab News: पंजाब में 3 पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ सी.पी. का बड़ा एक्शन, नौकरी से किया बर्खास्त

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना ( Ludhiana ) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना के सी.पी. स्वप्न शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक ड्यूटी से गैर-हाजिर चलकर कोताही बरतने वाले 3 पुलिस मुलाजिमों को सी.पी. ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इनमें से एक महिला पुलिस कर्मचारी भी शामिल है।

तीनों की चल रही थी विभागीय जांच

इनमें से एक अदालत की तरफ से भगौड़ा भी चल रहा था जबकि तीनों की विभागीय जांच भी चल रही थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद तीनों को नौकरी से निकाला गया है। सी.पी. ने बताया कि एक पुलिस मुलाजिम ने अदालत से लोन लिया था। उसने बैंक को नहीं लौटाया। [caption id="attachment_5341" align="alignnone" width="800"] Swapan-Sharma-IPS Swapan-Sharma-IPS[/caption] बैंक द्वारा कोर्ट में केस दायर किया गया था। जहां से अदालत ने उसे भगौड़ा करार दे दिया था और वह ड्यूटी में भी गैर-हाजिर था। ऐसे ही दूसरी महिला कर्मचारी है जो पिछले एक साल से गैर-हाजिर चल रही है। बार-बार उस तक संदेश पहुंचाया गया लेकिन वह नौकरी पर नहीं आई और लापरवाही के चलते उसे भी बर्खास्त कर दिया गया। तीसरा मुलाजिम भी रिक्रूट सिपाही है जो पिछले काफी समय से करीब 497 दिन तक गैर-हाजिर रहा और किसी को इसकी जानकारी नहीं दी गई जिसके बाद अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। जिसके चलते इसको भी बर्खास्त कर दिया गया।