डेली संवाद, जालंधर।
Firing in Jalandhar: जालंधर (
Jalandhar
) के रामा मंडी क्षेत्र के काकी पिंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब दिनदहाड़े सरेआम गोलियों की आवाजें गूंज उठीं। इस फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए दुकानों व घरों के भीतर दुबकने को मजबूर हो गए।
बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार हमलावरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की फॉर्च्यूनर गाड़ी को निशाना बनाया। गनीमत रही कि इस घटना में कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान श्यामा नंगल की ओर से आए एक्टिवा सवार युवक उसका पीछा करने लगे।
[caption id="attachment_100018" align="aligncenter" width="1200"]
Firing in Jalandhar[/caption]
गोलियां चलानी शुरू कर दी
जब गाड़ी काकी पिंड के पास पहुंची, तो हमलावरों ने अचानक उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक हुए इस हमले से सड़क पर हड़कंप मच गया। हालांकि, इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। घबराने के बजाय उसने अपनी फॉर्च्यूनर से हमलावरों की एक्टिवा को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही एक्टिवा असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और हमलावर नीचे गिर पड़े। हालात को भांपते हुए प्रॉपर्टी डीलर की ओर से भी बचाव में 2 से 3 राउंड फायर किए जाने की बात सामने आई है।
[caption id="attachment_16369" align="aligncenter" width="800"]
CCTV[/caption]
फॉर्च्यूनर सवार ने बचाव में की फायरिंग
खुद को घिरता देख हमलावर मौके पर ही अपनी एक्टिवा छोड़कर आसपास की गलियों के रास्ते फरार हो गए। सरेआम हुई इस फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोग काफी देर तक अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले गोलियों की आवाज सुनी और फिर सड़क पर गाड़ी और एक्टिवा को क्षतिग्रस्त हालत में देखा।
घटना की सूचना मिलते ही रामा मंडी थाने की पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की और हमलावरों द्वारा छोड़ी गई एक्टिवा को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके से अहम सुराग जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
मामले की जांच कर रही पुलिस
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश या आपसी दुश्मनी का नतीजा हो सकता है। हालांकि, अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की दोबारा वारदात को रोका जा सके।