Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के घर के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत

Jalandhar News: जालंधर में पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के घर के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में पंजाबी गायक ज्योति नूरा के घर के बाहर फायरिंग हुई है जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में पंजाबी गायिका ज्योति नूरा ( Jyoti Nooran ) के घर के बाहर फायरिंग हुई है। घटना देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ज्योति नूरां के मकसूदां स्थित नए घर के बाहर गोलियां बरसाई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसमें एक्टिवा पर सवार युवक घर के बाहर आता है और गोलियां चलाकर फरार हो जाता है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान करनी शुरू कर दी है।