Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में अवैध सीवरेज निर्माण पर बवाल, गुलाब देवी रोड पर जमकर हंगामा

Jalandhar News: जालंधर में अवैध सीवरेज निर्माण पर बवाल, गुलाब देवी रोड पर जमकर हंगामा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) के गुलाब देवी रोड (Gulab Devi Road) इलाके में अवैध सीवरेज लाइन डालने के लिए पूरी सड़क को खोद दी गई। लोगों ने कहा कि बिना नगर निगम के परमीशन के ही सड़क खोदी गी गई है। जालंधर (Jalandhar) के गुलबादेवी रोड पर अवैध रूप से सीवरेज लाइन डाली जा रही है। लोगों का कहना है कि सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क को खोद दिया गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। साथ ही, सुरक्षा मानकों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। [caption id="attachment_91924" align="aligncenter" width="1200"] MCJ Jalandhar Daily Samvad MCJ Jalandhar Daily Samvad[/caption]

लोगों ने प्रशासन से मांग की

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच करवाई जाए और यदि निर्माण अवैध पाया जाए तो इसे तुरंत रोका जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में जलभराव और गंदगी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। फिलहाल, क्षेत्र के लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।