Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के ZOOM शूज और खन्ना स्टील के मालिकों पर FIR दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी नहीं, पुलिस का दावा- छापेमारी चल रही है

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर/फगवाड़ा। Jalandhar News: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे स्थित मशहूर रेस्टोरेंट Haveli Heritage के सामने कारोबारी पर हुए कातिलाना हमले के मामले में पुलिस ने एफआईआर के बाद आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपियों में जालंधर के प्रमुख कारोबारी ZOOM शूज कंपनी और खन्ना स्टील के मालिक बताए जा रहे हैं। जबकि पीड़ित कारोबारी शहर का प्रमुख रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ा है। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। फगवाड़ा पुलिस का दावा है कि मामला दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। घटना 8 फरवरी की देर रात की बताई जा रही है। पीड़ित कारोबारी गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पुत्र गुरशरण सिंह टक्कर निवासी अटवाल हाउस जालंधर (Jalandhar) के अनुसार वह उस रात रेस्टोरेंट में मौजूद था। इसी दौरान खन्ना स्टील्स और जालंधर की Zoom Shoes Company के मालिक वहां पहुंचे। आरोप है कि पहले किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और फिर जानलेवा हमले में बदल गई।

9 लोगों ने मिलकर पीटा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने सार्वजनिक स्थान पर ही बेरहमी से मारपीट की। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मिलकर कारोबारी गुरसिमरजीत सिंह टक्कर को घेर लिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य लोगों ने घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में मुकदमा नंबर 11, तारीख 10/02/2026 को दर्ज किया गया। पुलिस ने निखिल खन्ना, नमन खन्ना, संजय खन्ना (सभी निवासी दिलबाग नगर), अक्षय सोनी और अकुल सोनी समेत कुल 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 323, 341, 506, 295-ए, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में धारा 307 (हत्या के प्रयास) सहित अन्य संबंधित गैर-जमानती धाराएं भी जोड़ी गई हैं। [caption id="attachment_77590" align="aligncenter" width="1200"] Police Raid Police Raid[/caption]

पुलिस कर रही है छापेमारी

थाना सदर फगवाड़ा की एसएचओ सोनम दीप कौर ने पुष्टि की कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है तथा संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है। पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह का आरोप है कि इस हमले के पीछे पुराना पैसों का लेन-देन विवाद है। उनका कहना है कि आरोपियों के साथ उसका आर्थिक लेन-देन चल रहा था और रकम वापसी को लेकर विवाद था। आरोप है कि पैसे लौटाने से बचने के इरादे से आरोपियों ने पहले से साजिश रची और मौके पर उसे घेरकर हमला किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कारण सामने आ सकेगा। [caption id="attachment_61658" align="aligncenter" width="800"] cctv[/caption]

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ले ली है। फुटेज की जांच कर हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर केस को मजबूत करने में जुटी हुई है। इस घटना के बाद जालंधर और फगवाड़ा के कारोबारी हलकों में चिंता का माहौल है। हाईवे स्थित मशहूर रेस्टोरेंट में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

आरोपी होंगे गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून से कोई भी ऊपर नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

पढ़ें FIR की डिटेल