Skip to content

Punjab: रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

Bribe
Bribe
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई ज़ीरो टालरैंस नीति के अंतर्गत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गांव देवीनगर (अभरावन) ज़िला एस.ए.एस. नगर के सरपंच गुरचरन सिंह को 50000 रुपए रिश्वत की मांग करने के दोष में गिरफ़्तार किया है। [caption id="attachment_6386" align="aligncenter" width="800"] BRIBE BRIBE[/caption]

100000 रुपए रिश्वत मांगी

आज यहां यह जानकारी देते राज्य विजिलेंस ब्यूरो ( Punjab Vigilance Bureau ) के वक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारी मुख्य मंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद अमल में लाई गई है। शिकायत की पड़ताल दौरान यह बात सामने आई कि ज़िला एसएएस नगर के गांव देवीनगर (अभरावन) के सरपंच गुरचरन सिंह ने शिकायतकर्ता का ट्रैक्टर, जो पुलिस के पास ज़ब्त था, को थाना बनूड़ से छुडवाने के बदले 100000 रुपए रिश्वत मांगी थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

शिकायतकर्ता के बार-बार विनती करने पर दोषी सरपंच के साथ सौदा 50000 रुपए में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने रिश्वत सम्बन्धित पूरी बातचीत रिकार्ड कर ली थी। इस सम्बन्धित दोषी विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकू कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन एसएएस नगर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। वक्ता ने आगे कहा कि इस मामले की आगे वाली जांच जारी है।