Jalandhar News: सेंट सोल्जर कॉलेज में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन), जालंधर द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अभियान के अंतर्गत एक उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की निदेशक डॉ. वीना दादा की अध्यक्षता में किया गया।
इस कार्यक्रम में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हैंड टूल्स, जालंधर से विशिष्ट संसाधन व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें मैकेट्रॉनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष गगनदीप सिंह, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ व्याख्याता हरजीत सिंह तथा गणित (एप्लाइड साइंस) विभाग के वरिष्ठ व्याख्याता सतपाल सिंह शामिल थे।