Jalandhar News: जालंधर में दूध हुआ 5 रुपए लीटर महंगा, 1 अप्रैल से पड़ेगी महंगाई की मार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: गाय और भैंस के दूध का रेट बढ़ाने को लेकर जमशेर डेयरी वेलफेयर सोसायटी को बैठक प्रधान बलविंदर सिंह अंबरसरीया की प्रधानगी में हुई। इस दौरान सभी डेयरी कारोबारियों ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विचार-विमर्श किया।
प्रधान अंबरसरीया ने बताया कि एक अप्रैल से गाय और भैंस के दूध का रेट पांच रुपये प्रति किलो और एक रुपये फैट का रेट बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि पशुओं के चारे जैसे खल, पत्ता, तूड़ी, दलिया आदि के दाम बढ़ने के कारण उन्हें पहले वाले रेट पर दूध बेचने में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।