ED Raid: जालंधर में AAP सांसद और लवली युनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल के घर ED ने मारा छापा, सुबह से जारी जांच

ED की टीम घर के भीतर जांच में जुटी हुई है और आने वाले समय में इस मामले को लेकर और जानकारी सामने आने की संभावना है। वहीं, पार्टी या मित्तल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Daily Samvad
2 Min Read
ED-Raid-News
Highlights
  • सांसद अशोक मित्तल घर में मौजूद
  • सुबह की ईडी की टीम मित्तल के घर पहुंची
  • ईडी ने पूरे इलाके को घेर दिया है
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर।ED Raid in Jalandhar: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर अशोक मित्तल के जालंधर स्थित आवास पर बुधवार सुबह छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह-सुबह शुरू हुई और खबर लिखे जाने तक जांच जारी थी। बताया जा रहा है कि जिस समय टीम पहुंची, उस वक्त मित्तल भी घर पर मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, जालंधर में ईडी (ED) की कई टीमें एक साथ पहुंचीं और घर के अंदर गहन जांच शुरू कर दी। अधिकारी दस्तावेजों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी बारीकी से जांच कर रहे हैं। हालांकि, एजेंसी की ओर से अब तक इस छापेमारी के पीछे के कारण या किसी विशेष मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Dr. Ashok Kumar Mittal, MP Rajya Sabha, Chancellor Of LPU
Dr. Ashok Kumar Mittal, MP Rajya Sabha, Chancellor Of LPU

राजनीतिक चर्चा तेज

राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को काफी अहम माना जा रहा है। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने अशोक मित्तल को राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया था। उनकी इस नई जिम्मेदारी के कुछ ही समय बाद ED की यह कार्रवाई सामने आई है, जिससे मामले को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

फिलहाल, ED की टीम घर के भीतर जांच में जुटी हुई है और आने वाले समय में इस मामले को लेकर और जानकारी सामने आने की संभावना है। वहीं, पार्टी या मित्तल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *