डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Jalandhar Ed Raid News: पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और अन्य ठिकानों पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की रेड से पंजाब का सियासी पारा गरम हो गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम मान ने कहा कि ये टिपिकल मोदी स्टाइल है।
पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल (Ashok Mittal) के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड.. टिपिकल मोदी स्टाइल..। हम वो पत्ते नहीं, जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे। आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहे।

भाजपा को करारा जवाब देंगे
वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा- बीजेपी (BJP) को इसका करारा जवाब देंगे, अरविंद केजरीवाल ने कहा- मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
आपको बता दें कि LPU के चांसलर और AAP सांसद अशोक मित्तल के जालंधर (Jalandhar) में घर समेत 9 ठिकानों पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड जारी है। आज सुबह 9 बजे ED की टीमें जालंधर में उनके घर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचीं। जांच चल रही है। घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अशोक मित्तल इस वक्त अपने जालंधर स्थित घर में मौजूद हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला
ED सूत्रों के मुताबिक यह मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला है। जिसे अशोक मित्तल और उनके बेटे से जोड़ा जा रहा है। आपको बता दें कि करीब 12 दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद अशोक मित्तल को उपनेता बनाया गया। अशोक पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे।

दिल्ली की टीम ने जालंधर में रेड की
जानकारी के मुताबिक ED की दिल्ली टीम ने जालंधर और फगवाड़ा में लवली ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, लवली ऑटोज, लवली स्वीट्स और लवली डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर समेत कई स्थानों पर चल रही है। इसके अलावा, मित्तल के परिवार से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर भी जांच की जा रही है, जिनमें उनके भाई रमेश मित्तल और नरेश मित्तल के ठिकाने शामिल हैं।









