Jalandhar Power Cut Today: जालंधर में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, शाम 4 बजे तक सप्लाई रहेगी बंद

विभाग ने स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने सभी जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।

Daily Samvad
2 Min Read
Power Cut
Highlights
  • सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती
  • 11 केवी फीडर पर आवश्यक मरम्मत कार्य
  • क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Power Cut Today: जालंधर शहर (Jalandhar City) के कई इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावरकॉम विभाग के अनुसार 66 केवी टीवी सेंटर सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी फीडर पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है, जिसके चलते सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

जालंधर (Jalandhar) के बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेज मोहन नगर फीडर पर तकनीकी सुधार और रखरखाव का काम किया जाएगा। इस दौरान अवतार नगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। जिन प्रमुख इलाकों में असर पड़ेगा उनमें तेज मोहन नगर, अवतार नगर गली नंबर 13, न्यू अशोक नगर, अशोक नगर, संत नगर, बस्ती शेख अड्डा, मोचियां मोहल्ला सहित आसपास के अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

बिजली कटौती के समय

पावरकॉम (PSPCL) अधिकारियों ने कहा कि यह मरम्मत कार्य बिजली व्यवस्था को मजबूत और सुचारु बनाने के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि, इससे कुछ समय के लिए लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जिससे लोगों से अपील है कि लोग परेशान न हों।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

विभाग ने स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने सभी जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। खासकर जिन कामों में बिजली की अधिक आवश्यकता होती है, उन्हें सुबह 9 बजे से पहले पूरा करने की सलाह दी गई है।

निर्बाध बिजली सेवा

इसके अलावा, अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया है कि मरम्मत कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा, ताकि बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके। पावरकॉम ने नागरिकों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है, ताकि भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली सेवा सुनिश्चित की जा सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *