Jalandhar News: डॉ. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में चेतना मार्च का आयोजन, पूर्व सांसद सुशील रिंकू समेत कई लोग शामिल

चेतना मार्च के दौरान लोगों ने सामाजिक एकता, भाईचारे और संविधान के प्रति सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और अंत में समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Daily Samvad
2 Min Read
jalandhar-ambedkar-jayanti-awareness-march
Highlights
  • श्री गुरु रविदास मंदिर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चेतना मार्च
  • डॉ. अंबेडकर जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए- रिंकू
  • सामाजिक समानता का संदेश दिया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:  डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में श्री गुरु रविदास मंदिर वेलफेयर सोसाइटी बूट मार्केट माडल हाउस जालंधर द्वारा आज चेतना मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब के विचारों को याद किया और सामाजिक समानता का संदेश दिया।

जालंधर (Jalandhar) में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद और भाजपा नेता सुशील रिंकू शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर जी के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और जागरूकता को अपनाने की अपील की।

बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

इस दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों में रविंदर चौधरी (अध्यक्ष), राकेश कुमार (अध्यक्ष), सरवन आनंद (महासचिव), सुरेश कुमार (सचिव), राजू भटनागर (उपाध्यक्ष) और संजीवन लाल (कैशियर) भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

चेतना मार्च के दौरान लोगों ने सामाजिक एकता, भाईचारे और संविधान के प्रति सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और अंत में समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *