Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, सामने आया बड़ा मामला

FIR
FIR
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Councilor Assault Case: जालंधर में पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जालंधर शहर के थाना-1 के अधीन आते वार्ड-84 के पार्षद के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने कांग्रेस के पार्षद नीरज जस्सल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नीरज जस्सल पर लाइसेंसी रिवॉल्वर का रौब दिखाकर अपने पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी पर हमला करने का आरोप है। जालंधर (Jalandhar) पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत के आधार पर की गई है। मामले में रविदास नगर निवासी पुनीश उर्फ हनी विरदी ने बताया कि 7 मार्च की रात पार्षद ने उस पर हमला किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नीरज जस्सल ने पहले अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर हवा में लहराई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और विवाद बढ़ गया।

रिवॉल्वर की बट से हमला

पीड़ित के अनुसार, कहासुनी के दौरान पार्षद ने गुस्से में आकर रिवॉल्वर की बट से उसके माथे और नाक पर जोरदार वार किया। इस हमले में पुनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जालंधर पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी पार्षद के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर नीरज जस्सल का कहना है कि वे दफ्तर में लोगों का काम काज कर रहे हैं। इस केस में वे पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं।

सियासी रंजिश के चलते केस

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीतिक रंजिश के चलते इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।