Jalandhar News: जालंधर में हाईवे पर तेज रफ्तार ट्राले ने महिला को कुचला, मौत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर। J
alandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (
Jalandhar
) में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर-लुधियाना हाईवे पर मैकडोनल्ड के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें एक महिला की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर-लुधियाना हाईवे पर मैकडोनल्ड के पास तेज रफ्तार ट्राले ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला ट्राले के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल गांव समरावा के रहने वाले संजय कुमार अपनी पत्नी छाया और अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ दवाई लेने के बाद एक्टिवा पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे।