Jalandhar News: पराली से लदी ट्रॉली में लगी आग, ड्राइवर समेत 3 लोगों ने कूदकर बचाई जान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के पठानकोट चौक स्थित एक अस्पताल के बाहर गुरुवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। ट्रॉली में सवार तीन लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रॉली चालक हरपाल सिंह ने बताया कि वह नडाला से तलवाड़ा की ओर जा रहे थे। रास्ते में बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए थे। जैसे ही ट्रॉली इन तारों के नीचे से गुजरी, तारों से चिंगारियां निकलने लगीं, जिन्होंने पराली को अपनी चपेट में ले लिया।