Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - उत्तराखंड - Uttarakhand: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, हाईस्कूल में अक्षत गोपाल और इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर

    Uttarakhand: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, हाईस्कूल में अक्षत गोपाल और इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर

    Daily SamvadBy Daily Samvad25 April, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Uttarakhand: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, हाईस्कूल में अक्षत गोपाल और इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर
    Uttarakhand Board Result 2026
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, देहरादून। Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड के लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। शनिवार सुबह 10 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में बोर्ड के सभापति एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती ने रामनगर स्थित बोर्ड सभागार में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया।

    उत्तराखंड (Uttarakhand) में इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में अक्षत गोपाल ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट में गीतिका पंत और सुशीला मेहदीरत्ता ने 98.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया। इसके अलावा ऋषिकेश के आर्यन दूसरे और हरिद्वार की वंशिका तीसरे स्थान पर रहीं।

    2,15,252 परीक्षार्थी शामिल

    बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जिनमें कुल 2,15,252 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1,261 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 156 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र भी शामिल थे।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा वे अपने-अपने स्कूलों में जाकर भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

    स्क्रूटनी या सुधार परीक्षा

    रिजल्ट देखने में किसी प्रकार की दिक्कत, स्क्रूटनी या सुधार परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए छात्र संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। बोर्ड प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही, असफल छात्रों को निराश न होकर दोबारा प्रयास करने की सलाह दी गई है।



















    No related posts.

    10th Result 10वीं रिजल्ट 12th Result 12वीं रिजल्ट Akshat Gopal Board Exam Result Education News Exam Results Geetika Pant Ramnagar Sushila Mehdiretta Topper List UBSE Result Uttarakhand Board Result 2026 Uttarakhand News अक्षत गोपाल उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 उत्तराखंड समाचार गीतिका पंत टॉपर लिस्ट परीक्षा परिणाम बोर्ड परीक्षा परिणाम यूबीएसई रिजल्ट रामनगर शिक्षा समाचार सुशीला मेहदीरत्ता
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleLudhiana News: अवैध निर्माण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, सील तोड़कर दुकानें बनाने पर FIR दर्ज
    Next Article Property Price Drop: विदेश में घर खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खबर, इस देश में 6 प्रतिशत सस्ते हुए घर
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Blast in Punjab: “पैसे दो वरना मौत तय”- धमकी के बाद कांग्रेस नेता के घर पर धमाका, इलाके में फैली दहशत

    10 May, 2026

    UP Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल, डेली संवाद पर पढ़िए नए मंत्रियों का पूरा परिचय

    10 May, 2026

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    10 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    By Mansi Jaiswal10 May, 20260

    Punjab News: कांग्रेस के काउंसलर और कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Punjab News: स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

    Punjab News: AAP विधायक से बहस पड़ी भारी, ASI पर गिरी सस्पेंशन की गाज; जाने पूरा मामला

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही महिला को दी बड़ी राहत

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.