डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने आज खरीफ 2025 फसल नुकसान के मुआवजे के तहत 370.52 करोड़ रुपये की राशि जारी की, जिससे 1,50,583 किसानों को लाभ मिला।

इस कदम से किसानों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिलेगी और उन्हें मौसम या अन्य आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई मिलेगी। इसके अलावा, भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी के उत्पादक 5,296 किसानों को 38.88 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नई डिजिटल पहल की भी शुरुआत की। अब चालू रबी सीजन में MSP पर खरीदी गई फसलों के J-Form किसानों के व्हाट्सएप नंबर पर सीधे भेजे जाएंगे। इससे किसानों को J-Form प्राप्त करने के लिए आढ़तियों के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय की बचत होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version