Skip to content

ED Raid: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED की रेड, 20 गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। ED Raid: पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास समेत दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापामारी की। मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) की टीम ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि सेक्टर-2 स्थित सरकारी कोठी पर ईडी अधिकारी करीब 20 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

20 वाहनों में पहुंची टीम

बता दे कि कार्रवाई के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान भी तैनात रहे। बताया जा रहा है कि करीब 20 वाहनों में पहुंची टीम ने लंबे समय तक दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। वहीं ईडी की इस कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा सूत्रों के अनुसार, ईडी ने हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के दफ्तरों और संजीव अरोड़ा से जुड़े परिसरों समेत कुल पांच ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। जांच एजेंसी को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी जीएसटी खरीद बिलों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इनपुट मिले हैं।

महीने भर में ईडी की दूसरी कार्रवाई

मंत्री संजीव अरोड़ा पर महीने भर में ईडी की दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले उनके लुधियाना के ठिकानों पर दबिश हुई थी। वहीं इस रेड पर भड़के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम ने एक्स पर लिखा-'आज फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में यह तीसरी बार है जब बीजेपी की ईडी उनके घर आई है, और एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'मैं मोदी जी से कहना चाहता हूँ कि पंजाब गुरुओं की धरती है; औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था। यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया; इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। पंजाब, ईडी और भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा।'