Skip to content

Firing News: पंजाब में सनसनीखेज वारदात, 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Firing News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) से एक बहुत ही दुखद मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान अमरजोत सिंह पुत्र सुखराज सिंह निवासी गांव मेहसमपुर कलां के रूप में हुई है। मृतक युवक 12वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। गौरतलब है कि अमरजोत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। [caption id="attachment_109352" align="aligncenter" width="1200"] Amarjot Singh was shot dead Amarjot Singh was shot dead[/caption] सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमरजोत सिंह गांव के बाहरी इलाके में एक डेयरी पर पनीर खरीदने गया था। वहां एक कार में सवार कुछ लोग आए, जो उसे जबरदस्ती या किसी बहाने से अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गए। अमृतसर (Amritsar) के थाना मेहता चौक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महिसमपुरा रोड पर बीती रात अज्ञात हमलावरों ने युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी और उसकी लाश वहीं फेंककर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं सूचना मिलते ही थाना मेहता के एसएचओ और पुलिस टीम सहित पहुंचे। पुलिस का कहना है कि, उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली थी लेकिन जब वहां पहुंचे तो युवक के गोली लगी हुई थी। जिसके निशान उसके शरीर पर साफ दिखाई दे रहे थे। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक इस खूनी घटना के पीछे के कारणों के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं मिल पाई है।