डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Balaji Ki Chowki Kanhaiya Mittal: जालंधर में श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित होने वाली ‘बालाजी की चौकी’ को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। हर साल यह कार्यक्रम जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा की अगुवाई में होता आ रहा है। इस बार भी रमन अरोड़ा की अगुवाई में यह कार्यक्रम आज से शुरू होना है, लेकिन साईंदास स्कूल ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी को पुलिस ने जाकर रुकवा दिया।

जालंधर (Jalandhar) में 14 मई (गुरुवार) को साईं दास स्कूल ग्राउंड में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल आने वाले हैं। हालांकि, 13 मई की रात पुलिस ने ग्राउंड पहुंचकर डेकोरेशन, टेंट और लाइट का काम रुकवा दिया और कार्यक्रम न करने की चेतावनी दी। हालांकि मौके पर विधायक रमन अरोड़ा तो नहीं पहुंचे, लेकिन जालंधर वेस्ट हलके पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगुराल और मंदिर कमेटी ने सरकार और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

Raman Arora

पुलिस ने काम बंद करवाया

जानकारी के मुताबिक साईं दास स्कूल ग्राउंड में वीरवार को होने वाले बालाजी महाराज के संकीर्तन की तैयारियां जोरों पर थीं। बुधवार रात को जब टेंट और लाइट वाले अपना काम कर रहे थे, तभी पुलिस बल ने वहां पहुंचकर काम बंद करवा दिया। पुलिस का कहना था कि यह चौकी नहीं होगी। इस कार्रवाई की खबर मिलते ही मंदिर कमेटी के सदस्य और स्थानीय हिंदू नेता मौके पर इकट्ठा हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

Jalandhar Bala ji

शीतल अंगुराल बोले- घटिया नेता बालाजी की चौकी रुकवा रहे हैं

भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विधायक रमन अरोड़ा का नहीं है, ये कार्यक्रम हिन्दुओं और सनातनियों का है। कष्ट निवारण बालाजी मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कमेटी के पास फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग और नगर निगम की तमाम परमिशन मौजूद हैं, तो पुलिस किसके दबाव में काम रोक रही है? अंगुराल ने कहा की यह सरकार पुलिस का तमाशा बना रही है। अपने चहेते नेताओं को खुश करने के लिए हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

Sheetal-Angural

‘हिंदू वही जो आज बोले’

शीतल अंगुराल ने भावुक होते हुए कहा कि आज जो हिंदू इस अन्याय के खिलाफ नहीं बोलेगा, वह हिंदू कहलाने लायक नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन धर्म के मामले में वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि चाहे कुछ भी हो जाए, कन्हैया मित्तल कल प्रभु का गुणगान करेंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर इस कार्यक्रम के लिए उन्हें अपनी जान भी देनी पड़ी, तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

‘सड़क पर करेंगे भजन’

श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी (शेखां बाजार) के प्रधान ने शहरवासियों से अपील की है कि वे गुरुवार सुबह 9:30 बजे बड़ी संख्या में ग्राउंड पहुंचें। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने ग्राउंड के अंदर कार्यक्रम नहीं करने दिया, तो वे सड़क पर बैठकर बालाजी का गुणगान करेंगे। उन्होंने कहा की हमें सिर्फ भजन करना है, अगर अंदर जगह नहीं मिली तो बाहर सड़क पर ही सही, पर कार्यक्रम होकर रहेगा।

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मंदिर कमेटी और भाजपा नेताओं का आरोप है कि सत्ताधारी दल के दबाव में पुलिस इस धार्मिक आयोजन को रोकना चाहती है। अब सबकी नजरें होने वाले कार्यक्रम पर टिकी हैं कि क्या प्रशासन कन्हैया मित्तल को भजन गाने की अनुमति देता है या विवाद और गहराता है।

कोई माई का लाल रोक कर दिखाए – शैरी चड्ढा

वहीं, कांग्रेस के पार्षद शैरी चड्ढा भी ग्राउंड में पहुंचे और कहा कि जालंधर सैंट्रल में घटिया राजनीति की जा रही है। धार्मिक कार्यक्रमों को रुकवा कर लोगों की भावनाओं को आहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कन्हैया मित्तल का कार्यक्रम जरूर होगा, इसे कोई माई का लाल रोक नहीं सकता।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version