Sushil Rinku News[/caption]
Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने आदमपुर और करतारपुर में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, आदमपुर/करतारपुर। Jalandhar News:
पंजाब भाजपा के सीनियर नेता एवं पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने शुक्रवार को आदमपुर और करतारपुर नगर कौंसिल चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में जनसभाएं और डोर-टू-डोर कैंपेन कर लोगों से भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की।
जालंधर
(Jalandhar)
के आदमपुर में सुशील रिंकू ने वार्ड नंबर 1 से प्रत्याशी सुनाली, वार्ड नंबर 2 से शिव कुमार गोरा, वार्ड नंबर 4 से करण चुंबर, वार्ड नंबर 5 से पूनम तथा वार्ड नंबर 8 से सरबजीत कौर के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि भाजपा विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है तथा नगर कौंसिल चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी।
[caption id="attachment_111592" align="aligncenter" width="1200"]
Sushil Rinku News[/caption]
Sushil Rinku News[/caption]