Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी से मिली राहत, शुक्रवार से मौसम रहेगा शुष्क; तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में बीते दिनों से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं आज यानि शुक्रवार से मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन दिनों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
गुरुवार को अधिकांश जिलों में दिन के समय धूप खिली रही। कुछ जिलों में धूप के साथ-साथ रुक-रुक कर धूल भरी आंधी भी चली। मौसम विभाग (
IMD
) के अनुसार, अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 11 मई से इसमें फिर बदलाव आएगा। 11 से 13 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।