Skip to content

Punjab News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, SDOs और क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

Punjab News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, SDOs और क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए पीएसपीसीएल कार्यालय, लुधियाना में तैनात दो एस.डी.ओज़. और एक क्लर्क को 10,000 रुपये रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। [caption id="attachment_60166" align="aligncenter" width="800"] Punjab News: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में तैनात "अरबपति" अफसर की सैंट्रल एजैंसी से शिकायत bribe[/caption]

10,000 रुपये की रिश्वत मांगी

काबू किए गए आरोपियों की पहचान एस.डी.ओ. जसकनवरप्रीत सिंह, एस.डी.ओ. श्रुति शर्मा और क्लर्क आशू के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो ( Punjab Vigilance Bureau ) के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई प्रिंस निझावन द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर की गई। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता सोलर सिस्टम लगाने का कार्य करता है और उसने विभिन्न स्थानों पर दो सोलर सिस्टम लगाए हुए थे। इन सिस्टमों का निरीक्षण कर मीटर लगाने से पहले पीएसपीसीएल द्वारा अनुमान एवं निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की जानी थी। प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी एस.डी.ओ. जसकनवरप्रीत सिंह, एस.डी.ओ. श्रुति शर्मा और क्लर्क आशू ने निरीक्षण और अनुमान रिपोर्ट तैयार करने के बदले प्रत्येक फाइल के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। Punjab News: पंजाब में रिश्वतखोरी, एक महीने में 34 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

जाल बिछाया आरोपियों को गिरफ्तार किया

इस प्रकार दो फाइलों के लिए कुल 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना से संपर्क किया। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपियों को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य तथ्यों की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।