West Bengal Election Results Live: बंगाल में भाजपा 139 सीटों पर आगे, ममता बनर्जी की TMC पिछड़ी, पढ़ें मतगणना का रूझान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, कोलकाता। West Bengal Election Results Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की 293 सीटों पर मतगणना जारी है, जबकि फालता सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान होना है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 135 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 107 सीटों पर आगे चल रही है। इन रुझानों ने राज्य की राजनीति में रोमांच बढ़ा दिया है।
पश्चिम बंगाल
(West Bengal)
के झाड़ग्राम जिला इस चुनाव में खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां की सभी चारों सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां एक दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाना भी काफी सुर्खियों में रहा था।