Jalandhar News: जालंधर के स्कूल में संदिग्ध ड्रोन मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर के एक स्कूल के खेल मैदान में एक संदिग्ध ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया है और इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के आदमपुर के गांव हरिपुर स्थित सरकारी स्कूल के खेल मैदान में संदिग्ध ड्रोन मिला है। गांव के सरपंच ने बताया कि मंगलवार देर शाम बच्चे स्कूल के ग्राउंड में खेल रहे थे, तभी यह ड्रोन उनके ऊपर आकर गिर गया।