Skip to content

Punjab News: शहर के बड़े कारोबारी ने कूरियर लेडी कर्मी से की मारपीट, जबरदस्ती हाथ पकड़ घर के अंदर खींचा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

शहर के बड़े कारोबारी ने कूरियर लेडी कर्मी से की मारपीट
शहर के बड़े कारोबारी ने कूरियर लेडी कर्मी से की मारपीट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) के जगराओं इलाके में एक होटल मालिक पर कूरियर कंपनी की महिला कर्मचारी के साथ मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, महिला कर्मचारी पार्सल डिलीवरी के लिए हीरा बाग की गली नंबर 6 स्थित एक घर पहुंची थी। उसने बताया कि पार्सल की राशि पहले ही ऑनलाइन जमा हो चुकी थी, इसलिए उसने पैकेट घर के बाहर मौजूद सुरक्षा गार्ड को सौंप दिया। इसी दौरान गार्ड ने उसे कहा कि “साहिब आपको अंदर बुला रहे हैं।”

जबरदस्ती अंदर खींचने की कोशि

महिला का आरोप है कि जैसे ही वह घर के अंदर पहुंची, होटल मालिक ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे जबरदस्ती अंदर खींचने की कोशिश की। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। किसी तरह वह वहां से बाहर निकलने में सफल रही।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पीड़िता के मुताबिक, घर से बाहर निकलने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा किया और गली में दोबारा उसका गला पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह खुद को बचाया और वहां से निकल गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी होटल मालिक ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश की थी और दावा किया था कि महिला सुरक्षित हालत में वहां से गई थी। हालांकि, बाद में सामने आए वीडियो और महिला की शिकायत के आधार पर मामला और गंभीर हो गया।

महिला अस्पताल में भर्ती

महिला ने बताया कि वह पिछले चार साल से एक निजी कूरियर कंपनी में काम कर रही है और डिलीवरी का काम करती है। घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाद में उसने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी, जहां से उसे संबंधित थाने भेजा गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी होटल मालिक मनमोहन कत्याल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 74, 351(2) और 296 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।