Skip to content

Punjab News: ब्रेकअप के बाद पैचअप की कर रहा था कोशिश, नहीं मानी तो युवती पर चाकू से किया वार; खुद भी की सुसाइड की कोशिश

Girl Murder by his boyfriend in Mohali
Girl Murder by his boyfriend in Mohali
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: चंडीगढ़ के मोहाली (Mohali) में मोहाली में गुरूवार शाम उस समय सनसनी फ़ैल गयी जब एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती का उसके ऑफिस में मर्डर कर दिया गया। आरोपी युवती का जानकार था और उसके साथ ही काम करता था। आरोपी पहले उसकी गर्दन पर चाकू से 10 से ज्यादा वार करता है और बाद में आरोपी ने खुद भी सुसाइड की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। दोनों को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि आरोपी की गंभीर हालत बनी हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वारदात की सूचना मिलते ही थाना फेज-11 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आज युवती के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। [caption id="attachment_19996" align="aligncenter" width="1200"] The attacker chases the young woman and begins stabbing her again outside the office gate. When colleagues try to intervene, he threatens them with the knife as well. The attacker chases the young woman and begins stabbing her again outside the office gate. When colleagues try to intervene, he threatens them with the knife as well.[/caption]

युवती के पीछे से गर्दन पर वार

वीडियो में दिख रहा है कि युवती ऑफिस में अपनी सीट पर काम कर रही होती है। तभी पीछे से उसका टीममेट आता है और अचानक गर्दन पर चाकू से हमला करता है। वो लगातर 5 से 6 वार करता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

युवती हमले के बाद तेजी से भागकर ऑफिस से बाहर जाने की कोशिश करती है। हमलावर भी उसके पीछे-पीछे भागता है और उसे मेन गेट पर पकड़ लेता है। आरोपी उसपर फिर से चाकूओं से हमला करना शुरू कर देता है।

टीममेट को धमकाया, खुद भी सुसाइड की कोशिश

हमला होते देख ऑफिस में मौजूद कई टीममेट युवक को हटाने और युवती को बचाने की कोशिश करते हैं। लेकिन युवक उन्हें चाकू दिखाकर धमकाता है। डर के चलते कुछ टीममेट पीछे हट जाते हैं। तभी एक युवक आता है और आरोपी से चाकू छीन लेता है। जब साथी युवक हमलावर से चाकू छीन लेते हैं तो युवक दूसरा चाकू निकालकर खुद के गले पर वार करना शुरू कर देता है। वो कई बार तेज-तेज हमले करता है।

पढ़ें पूरा मामला

डिस्पैच टीम में काम करती थी युवतीः मोहाली के फेज-11 स्थित एसआरपी यूएस लॉजिस्टिक्स कंपनी के ऑफिस में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे वारदात हुई। मृतका डिंपल (29) कंपनी की डिस्पैच टीम में काम करती थी। आरोपी हरजिंदर (34) भी उसी कंपनी में काम करता था और दोनों के वर्कस्टेशन पास-पास बताए जा रहे हैं। कहासुनी के बाद चाकू से हमलाः पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी शाम के समय डिंपल के केबिन में पहुंचा। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने डिंपल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आसपास मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी ने खुद भी सुसाइड की कोशिश कीः घटना के दौरान ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। आरोप है कि युवती पर हमला करने के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर सुसाइड की कोशिश की। [caption id="attachment_19995" align="aligncenter" width="1200"] Dimple and the accused youth, Harjinder. Dimple and the accused youth, Harjinder.[/caption]

डिंपल की मौत, आरोपी गंभीर

थाना फेज-11 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी हरजिंदर को गंभीर हालत में भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया गया। घटना के बाद पुलिस ने ऑफिस में जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। हत्या के असल कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिसः पुलिस ने सबूत जुटाकर ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। एसएचओ अमन बैदवान के अनुसार, मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों, आरोपी और मृतका के संबंधों का पता लगा रही है।

तीन साल से दोस्ती, फिर ब्रेकअप

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, दोनों एक प्रावइेट कंपनी में काम करते थे। यह कंपनी पैकर्स एंड मूवर्स करती। करीब तीन साल से इकट्ठे काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई, बात प्रेम तक पहुंच गई। हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेक हो गया था। ब्रेकअप के बाद आरोपी काफी टूट गया था। वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। उसने डिंपल से दोबारा रिलेशन सुधारने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई। ऐसे में वह काफी परेशान हो गया।

ऑफिस में दोनों में हुई थी कहासुनी

वीरवार देर शाम आरोपी कंपनी में पहुंचा, जहां पर आरोपी और मृतका में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच उसने चाकू से डिंपल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसे देखकर साथी कर्मी भी डर गए।

पुलिस ने कहा- जल्द असल वजह पता करेंगे

मोहाली के थाना फेज-11 के एसएचओ अमन बैदवान ने बताया कि लड़की मौत हो गई। पेरेंटस को सूचना दी गई है। उनके आते ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना करीब 7:40 बजे मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीम मौके पर भेजी गई। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस अभी तक हमले के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं कर पाई है और आरोपी व मृतका के रिश्ते की भी जांच की जा रही है।