Skip to content

Punjab News: SC आयोग के समक्ष रवनीत सिंह बिट्टू रखेंगे अपना पक्ष

Ravneet Singh Bittu
Ravneet Singh Bittu
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जातिसूचक शब्द प्रयोग के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए 15 जून, 2026 को सुबह 11 बजे समय दिया है।

मामले में आज तलब किया

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग ने रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा अपने धूरी दौरे के दौरान जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने के मामले में आज तलब किया था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से एडवोकेट रमनीत सिंह और एडवोकेट ए.एस. बरनाला पेश हुए और उन्होंने आयोग से समय की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए 15 जून, 2026 का समय दे दिया गया है।