Skip to content

Punjab News: पंजाब के युवक की विदेश में दर्दनाक मौत, मंदिर विवाद में हमले के बाद गई जान, परिवार में मची चीख-पुकार

पंजाब की युवती की विदेश में हत्या
पंजाब की युवती की विदेश में हत्या
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि उज्ज्वल भविष्य के लिए विदेश गए पंजाब के युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के युवक की जर्मनी (Germany) में मौत हो गई है। वहीं मृतक युवक की पहचान 30 वर्षीय युवक राजविंदर सिंह के रूप में हुई है जो पंजाब के जिला कपूरथला (Kapurthala) के गांव रामगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है।

10 साल पहले गया था जर्मनी

बताया जा रहा है कि राजविंदर 10 साल पहले जर्मनी (Germany) गया था और वहां का नागरिक बन चुका था। जानकारी मुताबिक हरियाणा के कुछ युवकों का जर्मनी के मंदिर के अध्यक्ष पद को लेकर विवाद हो गया है और राजविंदर सिंह इस विवाद को सुलझाने के लिए वहां गया था। [caption id="attachment_20256" align="aligncenter" width="1200"] मृतक युवक की फाइल फोटो मृतक युवक की फाइल फोटो[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसी बीच, हरियाणा के लड़कों ने चार युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें राजविंदर सिंह को सिर में गंभीर चोट आई। राजविंदर सिंह को दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रखा गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया है और परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के परिजनों ने बेटे के शव को भारत लाने के लिए पंजाब और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।