Skip to content

Punjab News: पंजाब में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

पंजाब में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर
पंजाब में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab News: पंजाब में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला फरीदकोट में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी है जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और उसकी मां बुरी तरह घायल हो गए है।

कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी

वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर रोड पर फिरोजपुर से आ रही एक मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी, जिसके कारण मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हालांकि एक महिला और एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गए, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।