Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में आज और कल भी मौसम खराब रहेगा। बता दे कि गुरुवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया। कई जिलों में धूल भरी आंधी और बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास के तापमान से परेशान लोगों को राहत मिली। हालांकि, दिन के दौरान शुष्क मौसम के कारण पंजाब (Punjab) में औसत अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि हुई। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। [caption id="attachment_18541" align="alignnone" width="1200"] Monsoon Alert Punjab Weather Update[/caption]

तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि

न्यूनतम तापमान में भी 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई। सबसे कम न्यूनतम तापमान एसबीएस नगर में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तूफान के दौरान कई स्थानों पर धूल के बादल छाए रहे, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। बारिश के बाद मौसम साफ हो गया और तापमान में गिरावट आई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज के साथ बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 7 जून को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 8 और 9 जून को मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।