Skip to content

Firing In Punjab: पंजाब में युवक की गोलियां मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Firing In Punjab
Firing In Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में गोलियां चलने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है आए दिन ताबड़तोड़ फायरिंग हो रही है। ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार गोलियां चली है जिसमें युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) के जंडियाला गुरु के अधीन आते गांव जबोवाल में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय मनीन्द्र सिंह उर्फ मन्ना के रूप में हुई है।

अज्ञात युवकों ने की फायरिंग

बताया जा रहा है कि मनीन्द्र सिंह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर लौट रहा था। जैसे ही वह घर के नजदीक पहुंचा, पहले से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। [caption id="attachment_20634" align="aligncenter" width="1200"] मृतक युवक की फाइल फोटो मृतक युवक की फाइल फोटो[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हमलावरों ने 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से 3 से 4 गोलियां मनीन्द्र सिंह की पीठ में लगीं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा।गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।