Skip to content

Haryana News: हरियाणा में बिजली सुधारों को मिली रफ्तार, रु912.70 करोड़ के अतिरिक्त कार्यों को मंजूरी

Anurag Rastogi
Anurag Rastogi
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा में बिजली क्षेत्र के सुधारों को आगे बढ़ाते हुए वितरण सुधार समिति (डीआरसी) ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत रु912.70 करोड़ के अतिरिक्त बिजली अवसंरचना कार्यों को मंजूरी दी गई। समिति ने इस प्रस्ताव को आरडीएसएस की मॉनिटरिंग समिति के विचार और अनुमोदन के लिए पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) और ऊर्जा मंत्रालय को भेजने की भी स्वीकृति दी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब हरियाणा की बिजली वितरण कंपनियां देश की बेहतर प्रदर्शन करने वाली यूटिलिटीज में शामिल हो चुकी हैं। राज्य में लाइन लॉस में कमी और परिचालन दक्षता में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है।