Skip to content

Haryana News: हरियाणा में वायरल हेपेटाइटिस मरीजों को बड़ी राहत, 10 नए उपचार केंद्र होंगे स्थापित

Sumita Mishra
Sumita Mishra
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार ने वायरल हेपेटाइटिस बी और सी से पीड़ित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राज्य में 10 नए वायरल हेपेटाइटिस उपचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन नए केंद्रों के शुरू होने से मरीजों को अपने घर के नजदीक ही निःशुल्क जांच, बीमारी की पहचान, आवश्यक दवाइयां और दीर्घकालिक उपचार की सुविधा मिल सकेगी। इससे मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय पर उपचार सुनिश्चित होगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि उपचार केंद्रों का विस्तार राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, जिसके तहत वायरल हेपेटाइटिस से प्रभावित मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।