डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Mariton Hotel News: जालंधर में हाईवे पर बने मैरिटन होटल (Mariton Hotel) को सील करने के लिए भेजे गए अंतिम नोटिस का आज आखिरी दिन है। जिससे नगर निगम कभी भी उक्त होटल पर कार्रवाई कर सकता है। उधर, पीएसपीसीएल भी आज होटल का बिजली कनेक्शन काट सकता है।
जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) की तरफ से 22 जुलाई 2026 को अंतिम नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के मुताबिक 3 दिन में होटल पर कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन बीतने के बाद शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी होने से एक्शन नहीं हुआ। एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा कहते हैं कि कार्रवाई कभी भी हो सकती है।
बिजली कनेक्शन कभी भी कट सकता है
वहीं, मैरिटन होटल (Mariton Hotel) की बिजली भी आज कट सकती है। होटल को अवैध करार देते हुए नगर निगम ने पीएसपीसीएल और ओएंडएम ब्रांच को बिजली, पानी और सीवरेज के कनेक्शन काटने की चिट्ठी लिखी थी। पावरकाम को भेजी गई चिट्ठी में कहा गया था कि मैरिटन होटल (Mariton Hotel) अवैध है, इसका बिजली कनेक्शन काटा जाए।

नगर निगम की चिट्ठी के बाद पीएसपीसीएल के एक्सईएन ने मैरिटन होटल (Mariton Hotel) को नोटिस जारी किया है। पीएसपीसीएल के एक्शन के मुताबिक सोमवार तक बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि एसडीओ और जेई को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
पानी-सीवरेज कनेक्शन भी कटेगा
नगर निगम के ओएंडएम ब्रांच ने भी मैरिटन होटल (Mariton Hotel) का पानी सीवरेज कनेक्शन काटने का नोटिस जारी किया है। उसकी भी मोहलत खत्म हो रही है। नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर के मुताबिक बिल्डिंग ब्रांच की तरफ से एक चिट्ठी प्राप्त हुई थी, जिसमें मैरिटन होटल (Mariton Hotel) को अवैध बताते हुए पानी-सीवरेज के कनेक्शन काटने को कहा गया है, जिससे होटल का पानी-सीवरेज कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं।

सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि मैरिटन होटल (Mariton Hotel) में सब मर्सिबल पंप लगाया गया और होटल की ऊपरी मंजिल पर स्वीमिंग पूल बनाया गया। जबकि एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा का कहना है कि स्वीमिंग पूल की कोई मंजूरी होटल प्रबंधन के पास नहीं है।

कुछ नेता बचाने में जुटे
वहीं, होटल के एक पार्टनर परमजीत सिंह मरवाहा ने मीडिया में अपना पक्ष रखते हुए दावा किया है कि उनके पास सभी वैध दस्तावेज हैं। नगर निगम और पीएसपीसीएल उनके होटल पर किसी तरह से कोई एक्शन नहीं ले सकता है।
वहीं, इस दौरान ये भी खबर आ रही है कि नगर निगम द्वारा अवैध करार दिए गए होटल को बचाने के लिए कुछ नेता जुट गए हैं। हालांकि सत्ताधारी AAP के नेता अवैध करार दिए गए इस होटल पर बड़ी कार्रवाई चाहते हैं।

यह है मामला
जालंधर के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) के निर्देश पर एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा ने मैरिटन होटल (Mariton Hotel) सील करने के लिए आदेश जारी किया है। इस संबंध में जालंधर नगर निगम ने होटल मैरिटन (Mariton Hotel) के मालिक को कई बार नोटिस जारी किया है।

यही नहीं, अवैध बने मैरिटन होटल का बिजली, पानी और सीवरेज कनेक्शन काटने के लिए पीएसपीसीएल और ओएंडएम ब्रांच को नगर निगम की तरफ से पत्र लिखा गया है।