Skip to content

Jalandhar News: चुनाव से पहले AAP में बड़ा फेरबदल, विनीत धीर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

नई सूची के अनुसार, जगरूप सिंह सेखवां को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विनीत धीर को जालंधर नॉर्थ का नया हलका प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Jalandhar News: चुनाव से पहले AAP में बड़ा फेरबदल, विनीत धीर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में अपने संगठन का विस्तार किया। चुनाव से पहले पार्टी ने नई नियुक्तियों का ऐलान किया है।

पार्टी ने जगरूप सिंह सेखवां को पंजाब का नया प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी हाईकमान ने राज्य के 3 प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों जालंधर नॉर्थ, फतेहगढ़ चूड़ियां और पट्टी के हलका प्रभारियों की भी नई नियुक्तियां की हैं।

विनीत धीर को बनाया हलका प्रभारी

नई सूची के अनुसार, जगरूप सिंह सेखवां को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विनीत धीर को जालंधर नॉर्थ का नया हलका प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा क्षेत्र में हरजोबनजीत सिंह रंधावा (जोबन रंधावा) और पट्टी विधानसभा से जसकंवर सिंह गिल (जस्सा पट्टी) को नया हलका प्रभारी नियुक्त किया गया है।