Skip to content

Punjab Bandh Today: जालंधर नगर निगम मुख्यालय बंद, सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Punjab Bandh का असर जालंधर में भी देखने को मिला। बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नगर निगम मुख्यालय बंद करवा दिया, जिससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा।

Punjab Bandh Today: जालंधर नगर निगम मुख्यालय बंद, सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Bandh Today: पंजाब बंद का असर जालंधर में भी साफ तौर पर देखने को मिला। बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में बुलाए गए पंजाब बंद के दौरान जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नगर निगम मुख्यालय को बंद करवा दिया। सोमवार सुबह से ही नगर निगम कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारियों ने बरनाला (Barnala) की घटना के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नगर निगम जालंधर (Municipal Corporation Jalandhar Closed Today) मुख्यालय के बाहर एकत्र होकर अपना रोष जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि निहत्थे सफाई कर्मचारियों पर बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

दफ्तर बंद होने से लोग लौटे

नगर निगम मुख्यालय बंद होने से आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए पहुंचे नागरिकों को कार्यालय बंद मिलने के कारण वापस लौटना पड़ा। कई विभागों का नियमित कामकाज भी प्रभावित हुआ।

गौरतलब है कि 22 जुलाई को बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज किए जाने के बाद पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। इसी के विरोध में वाल्मीकि समाज और विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने पंजाब बंद का आह्वान किया है।

मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और कथित लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल जालंधर में पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।