Skip to content

Punjab News: नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन: सरकारी जमीन से हटाया कब्जा, हेरोइन सप्लायर महिला पर कार्रवाई

बठिंडा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला तस्कर मनजीत कौर उर्फ बीरा का सरकारी जमीन पर किया गया अवैध कब्जा हटाया। अभियान के तहत हजारों आरोपियों पर कार्रवाई जारी है।

Punjab News: नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन: सरकारी जमीन से हटाया कब्जा, हेरोइन सप्लायर महिला पर कार्रवाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab Drug Crackdown: बठिंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने सिविल प्रशासन के सहयोग से धोबियाना बस्ती में महिला नशा तस्कर मनजीत कौर उर्फ बीरा द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर जमीन खाली करवाई।

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि मनजीत कौर उर्फ बीरा, पत्नी चरणजीत सिंह, के खिलाफ नशा तस्करी से जुड़े 10 मामले दर्ज हैं। इनमें से 9 केस थाना सिविल लाइन में दर्ज हैं। पुलिस जांच के अनुसार, वह हेरोइन की सप्लाई के नेटवर्क से जुड़ी हुई थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

सरकारी जमीन कराई खाली

पंजाब सरकार की 'युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम' के तहत बठिंडा पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस के मुताबिक, इस अभियान के दौरान अब तक 2,880 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि 4,661 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इसके अलावा, पुलिस ने 108 ऐसे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनके पास से व्यावसायिक मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए थे। वहीं, नशा तस्करी में शामिल 90 आरोपियों की करोड़ों रुपये की संपत्तियां भी जब्त (फ्रीज) की जा चुकी हैं।

पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।