डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सीएम मान व PCA स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मोहाली स्थित PCA क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। मुख्यमंत्री से जुड़े स्थानों और PCA क्रिकेट स्टेडियम में भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा टीमों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।