Skip to content

Punjab Weather News: पंजाब-चंडीगढ़ में आज भी गर्मी और उमस से राहत नहीं, कई जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

Punjab Weather News: पंजाब-चंडीगढ़ में आज भी गर्मी और उमस से राहत नहीं, कई जिलों में बारिश के आसार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ने के कारण मौसम का मिजाज फिलहाल ज्यादा बदलता नजर नहीं आ रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में लोगों को गर्मी के साथ उमस का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

बीते दिन शहर के अधिकतम तापमान में करीब 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद तापमान सामान्य से लगभग 1.9 डिग्री ऊपर रहा। पंजाब में सबसे ज्यादा गर्मी फरीदकोट में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

ज्यादातर इलाकों में बारिश नहीं

पंजाब के अधिकांश हिस्सों में पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस बढ़ गई है। पटियाला में सिर्फ करीब 1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि राज्य के ज्यादातर जिले सूखे रहे। इस दौरान कई इलाकों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 3 सितंबर तक पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली के साथ-साथ लुधियाना और पटियाला के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।