डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ी पहल की है। प्रदेश सरकार फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स योजना के तहत पांच मोबाइल फूड सेफ्टी लैब को दोबारा शुरू कर रही है। इसके साथ ही 28 नई मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (MFTL) वैन भी शामिल की जाएंगी।
इन मोबाइल प्रयोगशालाओं के जरिए आम नागरिक अपने खाने-पीने की वस्तुओं के सैंपल की जांच केवल 20 रुपये प्रति सैंपल की दर से करवा सकेंगे। सरकार का उद्देश्य लोगों को आसानी से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाना है।
सरकार का कहना है कि मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के दोबारा शुरू होने और नई वैन के जुड़ने से लोगों को अपने आसपास ही खाद्य पदार्थों की जांच की सुविधा मिलेगी। इससे उपभोक्ताओं को यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि वे सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का उपयोग कर रहे हैं।