Skip to content

Punjab News: अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार, 2 हैंड ग्रेनेड; 12 पिस्तौलों सहित हेरोइन बरामद

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार और नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाले तीन नेटवर्कों का पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिगों सहित कुल 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और मुलजिमों के पास से दो हैंड ग्रेनेड, 12 आधुनिक पिस्तौल और 310.10 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

Punjab News: अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार, 2 हैंड ग्रेनेड; 12 पिस्तौलों सहित हेरोइन बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार और नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाले तीन नेटवर्कों का पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिगों सहित कुल 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और मुलजिमों के पास से दो हैंड ग्रेनेड, 12 आधुनिक पिस्तौल और 310.10 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

यह जानकारी पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने आज यहाँ दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बॉबी (21), निवासी निरंकारी कॉलोनी; समाइल सिंह (18) निवासी गाँव चीमां खुर्द तरन तारन; सतमोल सिंह उर्फ ठेकेदार (20) निवासी रतन सिंह चौक; हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ भूंडी (23), आकाशदीप सिंह (22) और आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश (20) सभी निवासी नारायणगढ़, छेहरटा; शमशेर सिंह उर्फ शेरा (20) और गुरबीर सिंह उर्फ बिल्ला (18) निवासी गाँव बैंका, तरन तारन; विशाल सिंह उर्फ कालू (24) निवासी जंडियाला गुरु, अमृतसर देहाती और दो नाबालिगों के रूप में हुई है।

एक मोटरसाइकिल जब्त की

बरामद किए गए हथियारों में तीन .30 बोर (चीन के बने) पिस्तौल, दो .30 बोर पीएक्स5 स्टॉर्म, एक 9एमएम जिगाना, एक 9 एमएम ग्लॉक, तीन .30 बोर पिस्तौल, एक .32 बोर पिस्तौल और एक .315 बोर देसी हथियार सहित 33 जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस टीमों ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि मुलजिम कथित तौर पर विदेशी हैंडलरों और गैंगस्टरों के संपर्क में थे, जो मुलजिमों को ड्रोन के माध्यम से गैर-कानूनी हथियार और नशीले पदार्थों की खेप भेजते थे ताकि इन्हें आगे सप्लाई किया जा सके।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम इन हथियारों का इस्तेमाल लोगों को डरा-धमकाकर उनसे फिरौती वसूलने के लिए करते थे। डीजीपी ने बताया कि इस मामले में आगे-पीछे स्थापित किए जा रहे हैं और अन्य गुर्गों की पहचान करने तथा हथियारों व नशे की सप्लाई करने वाले बड़े गैर-कानूनी नेटवर्कों को बेअसर करने के लिए अगली जाँच जारी है।

15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए

पहली कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि थाना रणजीत एवेन्यू की टीमों ने बॉबी, समाइल सिंह और सतमोल सिंह उर्फ ठेकेदार को गिरफ्तार किया और उनके पास से चार अवैध पिस्तौलों सहित 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उनके खुलासे पर तीन और पिस्तौल बरामद हुए, जिससे पिस्तौलों की कुल संख्या सात हो गई।

दूसरी कार्रवाई के बारे में उन्होंने बताया कि थाना छेहरटा की टीमों ने हरप्रीत उर्फ भूंडी और एक नाबालिग को काबू किया और उनके पास से दो पिस्तौलों सहित चार जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके बाद की गई जाँच के दौरान एक और नाबालिग और गुर्गे—आकाशदीप सिंह और आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

310.10 ग्राम हेरोइन बरामद की

तीसरी कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए सी.पी. ने बताया कि थाना सुल्तानविंड की टीमों ने शमशेर सिंह उर्फ शेरा, विशाल सिंह उर्फ कालू और गुरबीर सिंह उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया और इनके पास से तीन पिस्तौल, चार जिंदा कारतूसों सहित 310.10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

इस संबंध में तीन अलग-अलग केस- एफआईआर नंबर 164 दिनांक 28.10.2026 को आर्म्ज़ एक्ट की धारा 25(8) के तहत थाना रणजीत एवेन्यू में; एफआईआर नंबर 270 दिनांक 30.10.2026 को आर्म्ज़ एक्ट की धाराओं 25 और 25(7) के तहत थाना छेहरटा में और एफआईआर नंबर 232 दिनांक 30.10.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21-सी और 29, आर्म्ज़ एक्ट की धारा 25(6, 7, 8) और बीएनएस की धारा 111 के तहत पुलिस थाना सुल्तानविंड में दर्ज किए गए हैं।