Skip to content

Transfer Posting News: पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 5 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Transfer Posting News: पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Transfer Posting News: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 5 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फेरबदल में श्रम, राजस्व, स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास और सहकारिता सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत कुछ अधिकारियों को मौजूदा पदों के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि एक अधिकारी को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पुरानी जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।

इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

1. धीरेंद्र कुमार तिवारी (1994 बैच)

धीरेंद्र कुमार तिवारी को श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास पहले से आबकारी, सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी और संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी है।

2. विनय बुबलानी (2008 बैच)

विनय बुबलानी, जो फिलहाल पटियाला मंडल के कमिश्नर हैं, अब रूपनगर मंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इसके साथ ही उन्हें राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है।

3. दीप्ति उप्पल (2011 बैच)

दीप्ति उप्पल को विशेष सचिव, स्थानीय सरकार की मौजूदा जिम्मेदारी के साथ पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी की संयुक्त प्रबंध निदेशक-कम-सीईओ और पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड की सीईओ का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा वह राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव भी होंगी।

4. अमित तलवार (2013 बैच)

अमित तलवार विशेष सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायत के साथ ड्रग्स व जाति जनगणना के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उन्हें पंजाब राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस जिम्मेदारी से संयम अग्रवाल को मुक्त कर दिया गया है।

5. टी. बेनिथ (2018 बैच)

टी. बेनिथ, जो अतिरिक्त सचिव, राजस्व एवं पुनर्वास के पद पर हैं, अब पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

पंजाब सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई अहम विभागों और संस्थानों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।