Skip to content

Holiday News: स्कूल और कालेज में छुट्टी की घोषणा, इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल-कालेज, जाने वजह

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। जानें मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली और बदायूं में कब तक रहेगी छुट्टी और प्रशासन के ताजा आदेश।

Holiday News:  स्कूल और कालेज में छुट्टी की घोषणा, इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल-कालेज, जाने वजह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लखनऊ/नई दिल्ली। Holiday News: सावन माह में शुरू हुई कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने कई जिलों में स्कूलों और कॉलेजों को अस्थायी रूप से बंद (Holiday) रखने का फैसला किया है।

प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, जिससे यातायात प्रभावित होता है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

12 अगस्त तक छुट्टी

मुजफ्फरनगर को कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशील जिला मानते हुए प्रशासन ने 3 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह मेरठ में भी 12 अगस्त तक शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

स्कूल-कॉलेज बंद

गाजियाबाद जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी शैक्षणिक संस्थानों को आदेशों का सख्ती से पालन करना होगा।

बदला स्कूलों का शेड्यूल

बरेली में सावन के दौरान हर सोमवार स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं बदायूं में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में सावन माह के शनिवार और सोमवार को छुट्टी रहेगी।

आदेश का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जारी आदेशों का पालन सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों को करना अनिवार्य होगा। यदि कोई शैक्षणिक संस्थान आदेशों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर निगरानी बनाए हुए है। अभिभावकों और छात्रों से भी प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।