Skip to content

Jalandhar News: शहीद बेअंत सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नगर निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप

कांग्रेस नेताओं ने बीएमसी चौक स्थित संविधान चौक पर शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर फूल-मालाएं चढ़ाकर उन्हें याद किया। इस दौरान रजिंदर बेरी ने कहा कि पंजाब की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए बेअंत सिंह ने बड़ा बलिदान दिया।

Jalandhar News: शहीद बेअंत सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नगर निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शहीद-ए-आजम बेअंत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष रजिंदर बेरी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस नेताओं ने बीएमसी चौक स्थित संविधान चौक पर शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर फूल-मालाएं चढ़ाकर उन्हें याद किया। इस दौरान रजिंदर बेरी ने कहा कि पंजाब की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए बेअंत सिंह ने बड़ा बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि देश और समाज के लिए कुर्बानी देने वाली महान शख्सियतों को हमेशा याद रखा जाना चाहिए।

शांति बहाल करने में योगदान

रजिंदर बेरी ने कहा कि बेअंत सिंह ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान पंजाब को विकास और खुशहाली की दिशा में आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि उस समय पंजाब जिस कठिन दौर से गुजर रहा था, उससे राज्य को बाहर निकालने और प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम करने में बेअंत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रतिमा स्थल पर व्यवस्था न होने का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान नगर निगम पर भी सवाल उठाए। रजिंदर बेरी ने आरोप लगाया कि शहीद बेअंत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर निगम की ओर से प्रतिमा स्थल पर उचित व्यवस्था नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए न तो सीढ़ी लगाई गई और न ही मौके पर अन्य जरूरी इंतजाम किए गए। कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम से ऐसे महत्वपूर्ण अवसरों पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता रहे मौजूद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रेम नाथ दकोहा, ऋषिकेश वर्मा, बलराज ठाकुर, डॉ. जसलीन सेठी, सुनील दकोहा, मनजीत सिमरन, गुलशन मिड्डा, करण सुमन, अनिल कुमार, मस्त राम, रविश राज शर्मा, अतुल चड्ढा, प्रेम सैनी, रजनीश सैनी समेत कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।