Skip to content

Punjab News: पंजाब में नशे में बेटे ने की मां की हत्या, प्रेशर कुकर से सिर पर किए कई वार

अबोहर की संत नगरी में बेटे ने अपनी 80 साल की मां की हत्या कर दी। वह नशे की हालत में घर पहुंचा और मां से झगड़ा करने लगा। बेटे का आक्रामक रवैया देखकर मां अपनी जान बचाने के लिए कमरे में चली गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

Punjab News: पंजाब में नशे में बेटे ने की मां की हत्या, प्रेशर कुकर से सिर पर किए कई वार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अबोहर। Punjab News: पंजाब में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक बेटे ने अपनी करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग मां की हत्या कर दी है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के अबोहर की संत नगरी में बेटे ने अपनी 80 साल की मां की हत्या कर दी। वह नशे की हालत में घर पहुंचा और मां से झगड़ा करने लगा। बेटे का आक्रामक रवैया देखकर मां अपनी जान बचाने के लिए कमरे में चली गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

सिर पर कई वार किए

इसके बाद बेटे ने कमरे की खिड़की तोड़ दी और अंदर घुसकर मां पर हमला कर दिया। उसने घर में रखे प्रेशर कुकर से मां के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।

aboharr.jpg

जानकारी के अनुसार, संत नगरी की गली नंबर एक में सुनील कुमार अपनी मां कृष्णा देवी के साथ रहता था। आसपास के लोगों के मुताबिक सुनील शराब का आदी है और अक्सर शराब का सेवन करता था। सोमवार दोपहर अचानक उसने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस

इसी दौरान उसने अपनी मां के सिर पर कुकर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण कृष्णा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपित घर का सामान बाहर फेंकने लगा। लोगों ने जब घर के अंदर देखा तो कृष्णा देवी खून से लथपथ पड़ी थीं।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह और डीएसपी हरीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया और मृतका के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।