Jalandhar News: जालंधर DC दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, बंद गेट पर चढ़े कार्यकर्ता: पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
जालंधर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। मुख्य गेट बंद होने पर कार्यकर्ताओं ने गेट फांदकर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बाद में नेताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।