Skip to content

Jalandhar News: जालंधर DC दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, बंद गेट पर चढ़े कार्यकर्ता: पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

जालंधर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। मुख्य गेट बंद होने पर कार्यकर्ताओं ने गेट फांदकर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बाद में नेताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

Jalandhar News: जालंधर DC दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, बंद गेट पर चढ़े कार्यकर्ता: पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशासन की ओर से दफ्तर का मुख्य गेट बंद किए जाने और भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया।

गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता बंद गेट पर चढ़ गए और उसे फांदकर डीसी दफ्तर के अंदर दाखिल होने की कोशिश करने लगे। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के चलते प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोक दिया गया।

बंद गेट को लेकर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रदर्शन के दौरान डीसी दफ्तर का मुख्य गेट बंद होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई। देखते ही देखते कई कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए और गेट फांदकर अंदर जाने का प्रयास करने लगे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गेट पर चढ़कर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन से जुड़े वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें कार्यकर्ता बंद गेट के सामने विरोध करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं के गेट फांदने की कोशिश को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और उन्हें दफ्तर परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

मौके पर पुलिस ने घेराबंदी मजबूत कर दी। पुलिस की सख्ती के बाद प्रदर्शनकारी अंदर दाखिल नहीं हो सके और बाद में उन्होंने वहीं रहकर प्रदर्शन जारी रखा।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वहीं बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जनता की जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है और उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस की तैनाती के बीच खत्म हुआ प्रदर्शन

काफी देर तक चले प्रदर्शन और हंगामे के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद विधायक सुखविंदर कोटली, लाडी शेरोवालिया और राजिंदर बेरी समेत कांग्रेस नेताओं ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मांग पत्र सौंपे जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था। शुरुआत में गेट बंद होने को लेकर कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन समाप्त होने से फिलहाल स्थिति सामान्य हो गई।