Skip to content

Jalandhar News: मिट्ठापुर, माडल टाउन और लद्देवाली में 100 से ज्यादा अवैध कामर्शियल निर्माण, औचक निरीक्षण करने पहुंचे निगम कमिश्नर, 3 अफसरों पर गिर सकती है गाज

जालंधर नगर निगम के कमिश्नर निकास कुमार ने मॉडल टाउन में औचक निरीक्षण कर कथित अवैध कमर्शियल निर्माणों की जांच की। मिठापुर और लद्देवाली रोड पर भी निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जबकि बिल्डिंग ब्रांच की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

Jalandhar News: मिट्ठापुर, माडल टाउन और लद्देवाली में 100 से ज्यादा अवैध कामर्शियल निर्माण, औचक निरीक्षण करने पहुंचे निगम कमिश्नर, 3 अफसरों पर गिर सकती है गाज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में अवैध निर्माणों को लेकर नए निगम कमिश्नर निकास कुमार ने सख्ती दिखाई है। कमिश्नर निकास कुमार अचानक माडल टाउन इलाके में कामर्शियल इमारतों का निरीक्षण करने पहुंच गए। जिससे बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों के होश उड़ गए। कहा जा रहा है कि बिल्डिंग ब्रांच के तीन अफसरों को चेतावनी जारी की गई है।

जालंधर (Jalandhar) शहर के माडल टाउन (Model Town), मिट्ठापुर (Miththapur) और लद्देवाली (Laddewali) इलाके में इस समय अवैध रूप से कई कामर्शियल प्रोजैक्ट बन रहे हैं। इसमें शोरूम, दुकानें और मार्केट शामिल है। लगातार शिकायत के बाद भी बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी इन अवैध निर्माणों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

Laddewali Illegal Construton.jpg
Laddewali Illegal Construton.

लाखों रुपए की वसूली

जानकारी के मुताबिक मिट्ठापुर इलाके में अवैध कमर्शियल निर्माण से लाखों रुपए की वसूली की गई है। चर्चा है कि M नाम के एक Property Dealer ने निगम अफसरों के साथ मिलकर नगर निगम के खजाने को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया है। निगम अफसरों की मिलीभगत से रिहायशी नक्शों की मंजूरी के बावजूद कमर्शियल शोरूम तैयार किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी नक्शे पर व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा है, जिससे नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही यह भी सवाल उठ रहे हैं कि निर्माण के दौरान संबंधित विभागों ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की और क्या नियमों का सही तरीके से पालन कराया गया।

कई कामर्शियल निर्माण

इसके साथ ही लद्देवाली रोड पर एक साथ कई कामर्शियल निर्माण हो रहे है। युनिवर्सिटी कैंपस के आसपास पूरी मार्केट बना दी गई है। इसमें भी निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अफसर की मिलीभगत बताई जा रही है। लद्देवाली रोड पर 50 से ज्यादा अवैध दुकानें बन रही है।

Laddewali Illegal.jpg
लद्देवाली रोड पर अवैध रूप से बनाई गई दुकानें

हैरानी की बात तो यह है कि इस अवैध निर्माण की शिकायत खुद इलाके के पार्षद ने किया है, लेकिन बिल्डिंग ब्रांच के अफसर ने नक्शा पास होने की बात कही। मजेदार बात तो यह है कि बिल्डिंग ब्रांच के अफसर रिहाइशी नक्शा पास कर वहां कामर्शियल निर्माण करवाते हैं और बदले में लाखों रुपए वसूली करते हैं।

इलाके के लोगों के मुताबिक इन दुकानों की शिकायत इंस्पैक्टर मनीष अरोड़ा से की गई थी, लेकिन मनीष अरोड़ा ने कोई कार्रवाई नहीं की, उल्टे तीन दुकानों के साथ पूरा शोरूम बन गया। इस संबंध में इंस्पैक्टर मनीष अरोड़ा की प्रतिक्रिया आना बाकी है।

तीन अफसरों और सेवादारों पर गिरेगी गाज

लगातार शिकायतों के बाद नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर निकास कुमार (Nikas Kumar IAS) अचानक माडल टाउन में निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां कुछ कामर्शियल इमारतों के निरीक्षण में कई खामियां मिली है। जिससे मौके पर ही तीन अफसरों को हटाने या सस्पैंड की बात कही जा रही है। फिलहाल अभी तक कमिश्नर ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।