Skip to content

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा पैस्को कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाया जा रहा

मोहिंदर भगत ने बताया कि पैस्को के अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें 10 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाया गया है।

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा पैस्को कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाया जा रहा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, ​चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा उनकी सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह बात रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज चंडीगढ़ में पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (पैस्को) के कामकाज की समीक्षा करते हुए कही।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि पैस्को के अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें 10 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पैस्को कर्मचारियों को बेहतर सुरक्षा तथा कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी

बैठक के दौरान पैस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह ने मंत्री को कॉरपोरेशन के माध्यम से पूर्व सैनिकों को उपलब्ध करवाए जा रहे रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पैस्को के अधीन 23,500 से अधिक कर्मचारी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

मंत्री ने अधिकारियों को पैस्को के कामकाज को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने, पूर्व सैनिकों के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।